प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय में खाना पकाने वाली महिला की नाबालिग पौत्री से प्रधानाचार्य ने छेड़खानी की। उक्त तहरीर मिलने पर जेठवारा पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जेठवारा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला प्राथमिक विद्यालय में खाना पकाती है। उसने पुलिस को बताया कि 15 मई को वह बीमार थी इसलिए अपनी जगह अपनी 16 साल की पौत्री को स्कूल में खाना पकाने भेज दिया। वह खाना पकाने गई तो दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उसकी पौत्री को बगल के कमरे में ले जाकर छेड़खानी की। इससे किशोरी डर गई। घर आकर उसने आपबीपी बताई तो परिजन अवाक रह गए। इसके बाद महिला ने जेठवारा थाने जाकर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.