कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। पटहेरवा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के जमीन से ग्रामीणों द्वारा मिट्टी खनन के आरोप पर खनन अधिकारी की आख्या पर डीएम ने स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य पर ग्रामीणों ने स्कूल की जमीन से मिट्टी खनन का आरोप लगाया था। गांव के संतोष श्रीवास्तव सहित कुछ लोगों के द्वारा इस मामले से उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी। शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। पत्रक को संज्ञान में लेकर डीएम ने स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...