मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज के सभागार में सत्र 2025-2026 बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आर्शीवाद समारोह हुआ। इस दौरान बच्चों को परीक्षा के टिप्स दिए। उन्हें उपहार देकर पुरस्कृत किया। आशीर्वाद समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, अंकुर बंसल, अनिल शास्त्री, आदित्य दहिया, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, रीना चौहान, रजनी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि प्रिय बच्चों आप हमारे विद्यालय की की शान है, ईश्वर आपको सद्बुद्धि, परिश्रम और सफलता का मार्ग दिखाये, आप ज्ञानवान बने, संस्कारी बने और देश का नाम रोशन करें। परीक्षा में जाने से पूर्व परीक्षा की अच्छे से तैयारी करना जरूरी है। प्रश्नों को लिख-लिखकर उनका अभ्यास करें। गीतकार कुशल द्वा...