महाराजगंज, अगस्त 19 -- बरगदवा। बरगदवा के हरपुर पाठक प्रधान को गांव में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। सोमवार को जब ग्राम प्रधान गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रधान गोपी गौड़ का काम प्रेरणादायक है। उन्होंने जल संरक्षण के साथ साथ कई विकास कार्य कर गांव को आदर्श ग्राम पंचायत में तब्दील कर दिया। उनके कार्यकाल में मनरेगा पार्क, अन्नपूर्णा भवन, अटल वन, सामुदायिक शौचालय, आदर्श पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने से जनपद व क्षेत्र का मान बढ़ा है। क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, राजन पाण्डेय समेत तमाम लोगों ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.