मैनपुरी, मार्च 5 -- सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वीकली बैठक की। उन्होंने एएनएम व सुपरवाइजर को टीकाकरण के बारे में निर्देश दिए। कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान माह के प्रत्येक 1, 9, 16 व 24 तारीख को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं की सारी जांचें व अल्ट्रासाउंड की निशुल्क सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिसका प्रचार प्रसार अपने-अपने क्षेत्र में सही तरीके से करें। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. पेपेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य दिवस में कम से कम 50 आयुष्मान गोल्डन कार्ड जरूर बनाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.