पाकुड़, अगस्त 2 -- महेशपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 20वीं किश्त के रुप में 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खाते में दो हजार रुपए प्रति किश्त के रुप में करीब 20 हजार 500 करोड़ रुपए सीधे भेजे गए। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि वैज्ञानिक अन्तर्मिलन कार्यक्रम भी किया गया। कृषकों को मौजूदा खरीफ फसल में आने वाले समस्याओं एवं उनसे निदान हेतु चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही खेती में जैविक खेती का महत्व, अकोला उत्पादन, केंचुआ खाद उत्पादन, पशु रोग निवारण हेतु टीकाकरण इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में कुल 137 किसान परोक्ष एवं अपरोक्ष रुप से सम्मिलित हुए। जिसमें 84 पुरुष एवं 53 महिला किसान उपस्थित थे। इस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.