मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्य डॉ. अजफर शमशी ने शनिवार को कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के माध्यम से बिहार के सभी जिलों में पहुंचाया जा रहा है। यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी के विजन को बूथ स्तर तक पहुंचाने का अभियान तेज किया गया है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बिहार के सभी जिलों का दौरा कर...