नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- पश्चिम बंगाल के भूस्खलन प्रभावित जिले में भाजपा के दो नेताओं पर हुए हमले के बाद राज्य की राजनीति तेज हो गई है। मामला यहां तक बढ़ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की तृणमूल सरकार की आलोचना की है। पीएम मोदी की इसी आलोचना का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने उनके ऊपर प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब घटना स्थल का दौरा करने के लिए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष के ऊपर भीड़ ने हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने वीडियो जारी कर अपने साथ हुई हिंसा की जानकारी दी थी। इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने तो इसका विरोध किया ही। पीएम मोदी ने भी राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.