लखनऊ, नवम्बर 25 -- लखनऊ,संवाददाता। इंद्रानगर ब्लॉक निवासी महिला से जालसाजों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत गाजीपुर थाने में दर्ज कराई। पीड़िता रंजना सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए कानपुर निवासी चंदन शुक्ला से हुई थी। आरोपी ने खुद को योजना से जुड़ा अधिकारी बताया और महिला से कहा कि वह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 3 लाख रुपये का ऋण दिला सकता है। आरोपी ने पीड़िता से तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की मांगें बढ़ती गईं, तो महिला को धोखाधड़ी का शक हुआ। इसके बाद उसने आरोपी से पैसा वापस करने की बात कही, जिस पर आरोपी ने बहाने बनाते हुए उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। रंजना सिंह ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.