जहानाबाद, फरवरी 21 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय रतनी फरीदपुर द्वारा सरता गांव के वार्ड संख्या 6 में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, शक्ति सदन योजना एवं क्रेच योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि इन योजनाओं के माध्यम से गर्भावस्था सहायता, संकट की स्थिति में संरक्षण व परामर्श, अस्थायी आश्रय, बच्चों की देखभाल तथा आर्थिक सहयोग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत कौशल विकास, स्वरोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी ...