छपरा, जनवरी 8 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। अब जिले में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच महीने में केवल एक दिन नहीं, बल्कि 9, 15 और 21 तारीख को विशेष शिविरों के माध्यम से की जा रही है। छपरा सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक के द्वारा गुरुवार को जांच और पौष्टिक फल आदि गर्भवती महिलाओं को दी गई। जांच की बढ़ी हुई संख्या से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय रहते पहचान हो पा रही है, जिससे मां और शिशु-दोनों की जान सुरक्षित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच सारण जिले में 36,687 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 3,076 महिलाओं को हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के रूप में चिन्हित किया गया। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है...