पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के अतिरिक्त प्रखंड बायसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया में गर्भवती महिलाओं के लिए मेडिकल टीम द्वारा बुधवार को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं प्रदान करना एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना है। शिविर में दूर-दराज़ के गांवों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच हेतु उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की समुचित चिकित्सकीय जांच की गई। प्रत्येक महिला का पंजीकरण कर उनकी गर्भावस्था से संबंधित जानकारी को दर्ज किया गया। ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई एवं पेट की जांच नियमित सुरक्षित ढंग से किया गया। हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन एवं विभिन्...