घाटशिला, फरवरी 3 -- मुसाबनी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थियों को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाने को लेकर प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को महिला पर्यवेक्षिका राखी दास व मंदात्री समद ने प्रखंड की सभी 104 सेविकाओं से इस योजना की गर्भवती लाभार्थी महिलाओं का आवेदन फॉर्म जमा लेना प्रारंभ कर दिया है, जिसके तहत मंगलवार को 35 फॉर्म जमा लिए गए। सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया है कि जिला से प्राप्त 600 आवेदन फॉर्म जमा करने के लक्ष्य को जल से जल्द पूर्ण किया जाए, महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि इस योजना के लिए प्रखंड की चिन्हित की गई लगभग 500 महिलाओं को योजना का लाभ मिलना है, उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को तीन किस्त मेंRs.5000 की राशि दी जाती है, ताकि गर्भवती महिला पौष्टिक आहार का स...