रांची, मार्च 24 -- खूंटी, प्रतिनिधि। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी श्याम नारायण राम ने की। बैठक में योजना के तहत प्राप्त लाभुकों के आवेदनों की समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। यह योजना मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि करने एवं जल संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला मत्स्य पदाधिकारी, एलडीएम एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.