सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए लाभुकों के चयन संबंधी बैठक की। बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में संबंधित चर्चा की गई। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत राज्यादेश 22 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु नए गो आउट तालाब निर्माण के लिए 11 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें छ: योग्य लाभुकों का चयन किया गया। साथ ही उन्होंने बताया राज्यादेश 22 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं राज्यादेश 29 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु बायोफ्लाक तालाब निर्माण एक-एक लाभुक का चयन किया गया है। वहीं राज्यादेश 29 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु मिन...