गाजीपुर, अक्टूबर 13 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सादात नगर के वार्ड दस की महिला मत्स्य उद्यमी डॉ. सुबुही आब्दी से संवाद किया। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने डॉ. आब्दी को मत्स्य उद्योग में सफलता प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिए। डॉ. सुबुही आब्दी ने बताया कि उन्हें बीते शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, दिल्ली में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इसमें देश के आठ राज्यों से उद्यमियों को बुलाया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश से वह एकमात्र मत्स्य उद्यमी के रूप में रही। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे गाजीपुर जिले के सादात में सजावटी मछली का प्रजनन एवं पालन केंद्र संचालित करने के पीछे की मंशा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्ष 2023-24 से प्रधानमंत्री मत्स्य संप...