छपरा, अगस्त 30 -- छपरा, एक संवाददाता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में अपमान जनक शब्द का प्रयोग करना असहनीय व निंदनीय है। इसको लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर महागठबंधन के नेताओं की निंदा की गई। सारण पूर्वी व पश्चिम की संयुक्त बैठक को संबोधित करते पार्टी के मुख्य सचेतक तरैया विधायक जनक सिंह ने कहा कि महागठबंधन द्वारा जो अपशब्द का प्रयोग प्रधानमंत्री की मां के लिए किया गया है वह भारतीय संस्कृति को शर्मशार करने के खिलाफ है। पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस कुकृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि लोकतंत्र में इसका कोई स्थान नहीं है। पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह,वेद प्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेता रामाकांत सिंह सोलंकी, प्रियंका सिंह, हेम नारायण सिंह, अजीत सिंह, जिला महाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.