लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पिपरावा के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन नई दिल्ली स्थित राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में करेंगे। संस्कृति मंत्रालय 'लोटस लाइट: रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन' शीर्षक से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसमें पूजनीय पिपरावा अवशेषों के साथ-साथ उनसे संबंधित महत्वपूर्ण प्राचीन वस्तुओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी बुद्ध की शिक्षाओं के साथ भारत के अटूट सभ्यतागत संबंध और अपनी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और प्रस्तुति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में खोजे गए पिपरावा अवशेषों को व्यापक रूप से गौतम बुद्ध के पार्थिव अवशेषों से संबंधित माना जाता है। इन्हें शाक्य वंश द्वारा प्रतिष्ठित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.