सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को सिमडेगा के लिए वरदान बताया। भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि इस योजना का बजट 35440 करोड़ रुपया है। उन्होने कहा कि पश्चिम सिंहभूम और दूसरा सिमडेगा जिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिमडेगा जिला के किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए सिमडेगा जिला को चयन किया है, इससे पता चलता है कि भारत के प्रधानमंत्री किसानों के प्रति सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत फसल उत्पादकता बढ़ाने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने सिंचाई और भंडारण सुविधाओं में सुधार करने तथा किसानों को बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने जैसे प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में संतुलित और समावेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.