नई दिल्ली, मार्च 23 -- बिहार की विधि व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। बीते दिनों घटी अपराध की घटनाओं का क्राइम बुलेटिन जारी करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रमाणित बिहार के कथित मंगलराज की चंद घंटों की कुछ झलकियां हैं। कितनी हत्याएं गिनाएं और किसे गिनाए? अपराध के मामले पर तेजस्वी लगातार नीतीश सरकार को घेरते आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री के मामा की हत्या, केंद्रीय मंत्री के भांजे की हत्या, जदयू विधायक की पुत्रवधू की हत्या, डॉक्टर की क्लिनिक में घुस कर हत्या, डॉक्टर की हॉस्पिटल में घुस कर हत्या, वैशाली में NRI की गोली मार कर हत्या, सरकारी शिक्षक की गोली मार कर हत्या, सिवान में व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, कितनी हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.