जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर ऑनलाइन व्यापार समस्या के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री/प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर इससे संबंधित ज्ञापन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि को दिया गया। कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानिक दुकानदार जो वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। कंपटीशन एक्ट 2002 की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत किसी भी उद्यम द...