घाटशिला, सितम्बर 18 -- बहरागोड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के तहत बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया और बालीडीहा स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू थे। जिन्होंने इस पहल की सराहना की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना है। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए जहां महिलाओं की विभिन्न बीमारियों के लिए मुफ्त जांच की गई। इनमें एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और तपेदिक जैसी गंभीर बीमारियां शामिल थीं। स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान अभियान में महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विश...