रांची, जून 10 -- अड़की, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल अध्यक्ष परशुराम दास की अध्यक्षता में मंगलवार को संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन सिंदरी में किया गया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश मंडल अध्यक्ष परशुराम दास ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र हलदार ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए सशक्त विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने की बातें कहीं। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष की उपलब्धियों को पंचायत एवं बूथ स्तर तक चौपाल लगाकर चर्चा करने की आवश्यकता है। मौके पर उन्होंने 24 जून को प्रखंड मुख्यालय में भाजपा की ओर से वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ और स्थानीय ...