मऊ, जून 16 -- रानीपुर। विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ खुरहट मंडल के शक्ति केंद्र पलीगढ़ में एक विशेष चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने देश को विकसित बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चहुंओर विकास हुआ है। आनंद सिंह रैकवार ने पार्टी की नीतियों व जनसेवा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सेवा भाव से काम करता है। कार्यक्रम में विपिन सिंह, दिनेश सिंह, भीम सिंह, शिव सिंह, विजयपाल, कैलाश राम, नंदकुमार यादव, ग्राम प्रधान इंद्रजीत यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.