दुमका, अक्टूबर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा रविवार को अग्रसेन भवन में दुमका विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। यह आत्मनिर्भर भारत का युग है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है जो देश के हर नागरिक को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। आज देश की महिलाएं, किसान, युवा, उद्यमी, लघु उद्योग और गरीब तबका आत्मनिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.