बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- सिकंदराबाद। नगर के पावन कुटीर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान व संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है जो युवाओं की शक्ति से ही सफल होगा। युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और जब युवा जागता है, तो परिवर्तन स्वतः...