बांदा, फरवरी 2 -- पैलानी, संवाददाता। तहसील अंतर्गत निवाईच गांव में स्टाफ कार से शाम 5 बजकर तीन मिनट पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव ओमप्रकाश सिंह की मां मानवती के 23 जनवरी को बीमारी के चलते निधन होने पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपमुख्यमंत्री ने निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह एवं उनके बड़े भाई शिक्षक शिवप्रकाश सिंह से पारिवारिक कुशलक्षेम जाना। ओमप्रकाश सिंह के पिता शिवबली सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रहे हैं। उनका भी पांच माह पहले निधन हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने हाल-चाल जानने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, संतोष गुप्ता, ब...