मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। विपिन गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने भारत माता की जय और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहगीरों को 21 किलो लड्डू वितरित किये। सभी ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाईंयां छू रहा है। जिससे विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनी है। अध्यक्ष अरिवंद अग्रवाल और महामंत्री विपिन गुप्ता सहित सुप्रीत खन्ना, सुनील अग्रवाल, टोनी सहगल, आदेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, दीपक कत्याल,राजेश शर्मा, पुनीत रस्तोगी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...