रामगढ़, सितम्बर 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को भाजपाईयों ने सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया। इस दौरान इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ने की। इसमें मुख्य रुप से जिला संयोजक राजू कुशवाहा शामिल हुए। वहीं सह संयोजक शिवकुमार महतो, कैंट मंडल संयोजक नवरंजन राम, गुलचंद राम उपस्थित थे। इस दौरान बिजुलिया तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के तस्वीर के समक्ष केक काटकर वितरण हुआ। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री अनमोल सिंह, प्रो संजय सिंह, शीतल सिंह, कैंट मंडल उपाध्यक्ष संतोष साह, ऋषिकेश सिंह, मिथिलेश मंडल, अजित गुप्ता, सत्यजीत चौधरी, कुणाल दास, संतोष आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.