मऊ, सितम्बर 18 -- मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपाजनों ने जिले भर में 'सेवा पखवाड़ा' अभियान शुरू किया। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। बुधवार को जिले में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थलों की भाजपा पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। पार्टी कार्यालय पर केक काटकर तथा मिष्ठान वितरित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा कर्मठ व्यक्ति का नेतृत्व मिला है। मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहां पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है, ...