रांची, सितम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजयुमो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री का यह जन्मदिवस पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजयुमो झारखंड प्रदेश में अनेक सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। मौके पर नमो युवा रन के पोस्टर और विशेष टी-शर्ट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राज ने कहा कि जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। प्रदेश और मंडल स्तर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। नमो युवा रन का आयोजन देशभर के 75 शहरों में किया जाएगा। झारखंड में यह आयोजन रांची, जमशेदपुर और धनबाद में होग...