रांची, सितम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। यह अभियान गांधी जयंती तक चलेगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगी। प्रदेश भाजपा के महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने इन कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसमें सार्वजनिक स्थानों, शहीद स्मारकों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों की सफाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान के तहत रांची में सुबह 7 बजे भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.