बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा पखवारा मनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण, रक्तदान, गरीबों को वस्त्र एवं फल वितरण जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह पखवारा दो अक्टूबर तक चलेगा। इसे सफल बनाने को लेकर अस्थावां में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से जनसेवा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बैठक में महामंत्री राजाराम सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.