बिजनौर, दिसम्बर 24 -- लखनऊ में गुरुवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए बिजनौर डिपो से 32 रोडवेज बसें भेजी गई हैं। यह कार्यक्रम हरदोई रोड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण की बसंतकुंज आवासीय योजना क्षेत्र में प्रस्तावित है, जहां 2500 बस व राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया जाएगा। रोडवेज मुख्यालय द्वारा पहले ही निर्देश जारी हो चुके थे, कार्यक्रम में जाने वाली बसों के चालकों और परिचालकों को प्रतिदिन 245 किलोमीटर अथवा वास्तविक संचालित किलोमीटर (जो अधिक हो) के आधार पर वेतन या पारिश्रमिक दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...