हरिद्वार, मार्च 23 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव मिस्सरपुर में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के आर्थिक विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए कार्य किया है। उन्होंने सरकार के तीन साल बेमिसाल के अवसर पर रविवार को लोगों को संबोधित किया। पूर्व मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। इस दौरान जिला पूर्व विधायक संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित चौहान, दुषियंत कुमार गौतम, अजय कुमार, मेहन्द्र भट्ट, संजय गुप्ता, आशुतोष शर्मा, रमेश प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, आदेश चौहान, संजय सरदार, कारण सिंह, ब्लाक प्रमुख आशा नेगी, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.