बदायूं, अप्रैल 9 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के बिट्टटो लॉन में शेखूपुर विधानसभा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वर्ष 1980 में स्थापना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने भारत को शिखर पर पहुंचाया है। भाजपा सभी वर्ग के लोगों की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिला है। अन्य दलों में परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति होती है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा हर कार्यकर्ता के दिल में राष्ट्र निर्माण की भावना होनी चाहिए। सक्रिय कार्यकर्ता किसी भी संगठन की जीवंत आत्मा होते हैं और जब यह आत्मा राष्ट्रहित में जागृत होती है तो अनिवार...