महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रों के चयन के लिए हो रहे ऑनलाइन सर्वे के बाद सत्यापन व जांच में आधे से अधिक लोग छट सकते हैं। अधिकांश पक्का मकान वालों ने भी तथ्यों को छिपाकर सेल्फ सर्वे कर दिया है या सेक्रेटरी को मिलाकर करा लिया है। सही से जांच और सत्यापन हो जाय तो 60 से 70 फीसदी लोग छट सकते हैं। ऑनलाइन सर्वे 31 मार्च 2025 तक होना है ऐसे में जो लोग अब तक सर्वे नहीं कर पाएं हैं वह जल्द कर सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गांव में रहने वालों आवास हीन, बेघर व गरीबों को पक्का मकान दिलाए जाने के लिए आवास प्लस 2024 का ऑनलाइन सर्वे जनवरी से चल रहा जो 31 मार्च 2025 तक होगा। सर्वे के बाद चयनित पात्रों को 2025-26 से 2029 तक सभी पात्रों को आवास का लाभ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.