रुद्रपुर, फरवरी 2 -- खटीमा। नगरपालिका परिषद की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के 44 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। शहरी सबके लिए आवास 2.0 योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 2.75 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी व ईओ प्रियंका आर्य ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। ईओ ने बताया कि प्रथम किस्त 20,000 रुपये जल्द ही लाभार्थियों के खाते में डाले जाएंगे। लाभार्थियों में आंचल सिंह, आकाश राणा, बलबीर सिंह पोखरिया, संतोष सिंह, सुनील सिंह, संजीत कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...