औरंगाबाद, मार्च 28 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सर्वे की तिथि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में सरकार के सचिव के स्तर से एक पत्र जारी करते हुए सभी डीडीसी को इसकी जानकारी दी गई है। औरंगाबाद के एमएलसी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने विधान परिषद में इससे संबंधित मामला उठाया था। सर्वे के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी। आधार कार्ड में त्रुटि सहित अन्य समस्याओं की वजह से योग्य लाभार्थियों का नाम सर्वेक्षण सूची में नहीं जोड़ा जा रहा था। उनके द्वारा उठाए गए मामले के आलोक में अब तिथि में विस्तार कर दिया गया है। अब सर्वेक्षण का कार्य आगामी 30 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभुकों के सर्वेक्षण के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर लाभुकों को जानकारी देनी है। एमएलसी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.