काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बन रही कालोनी में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने निर्माणकर्ता संस्था के प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर विद्युत वितरण उपखंड की एसडीओ महक मिश्रा ने अवर अभियंता सुबोध कुमार नेगी व टीम के साथ मानपुर रोड पर बन रही कालोनी का निरीक्षण किया। निर्माणकर्ता संस्था के प्रतिनिधि रजत त्यागी के नाम से निर्माण कार्य के लिये अस्थायी विद्युत कनेक्शन लगा था। निरीक्षण में पाया कि अस्थायी कनेक्शन के अतिरिक्त भी अलग से बिजली केबिल डालकर वाणिज्यिक बिजली चोरी कर निर्माण किया जा रहा था। टीम ने केबल को सील कर दिया है। वहीं पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.