पटना, फरवरी 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (6 फरवरी) को दिन में 10 बजे से स्कूली बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। चर्चा में बिहार के बच्चे भी शामिल होंगे। राज्य के सरकारी स्कूलों में छठी से 12 वीं कक्षा के अधिक से अधिक बच्चे इसे देखेंगे और सुनेंगे। प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया टीवी चैनलों पर होगा। स्कूलों में इससे संबंधित व्यवस्था को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। ऑल इंडिया रेडियो मीडियम वेव एवं ऑल इंडिया रेडियो एएफएम चैनलों पर भी इसे सुना जा सकेगा। इसके साथ ही पीएमओ, एमओई, दूरदर्शन और माईगॉवमेंटडॉटइन के आधिकारिक वेबसाइट, एमओई के चैनलों, फेसबुक लाइव और स्वयंप्रभा चैनलों पर भी इसे देखा-सुना जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्द...