बिजनौर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के गांव नांगल जट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने व उसकी अवैध शादी कराने के मामले में ग्राम प्रधान पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नांगल जंट निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को करीब एक सप्ताह पूर्व गांव निवासी जेनिस पुत्र सुशील ने अपने साथ फुसलाकर ले गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति कल्लन व सुशील, रीना ने हमसाज होकर उसकी नाबालिग पुत्री की अवैध शादी भी करा दी। आरोपियों ने जेनिस के साथ उसकी पुत्री को कही भेज दिया है। मामले में पीड़ित पिता ने जब प्रधान पति से शिकायत की तो आरोप है कि उसने उसे व उसकी पुत्री को मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी नाबालिग पुत्री को बरामद करने की मांग की। इस संबंध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.