बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा परिषद की अगुवाई में कानपुर में आयोजित प्रदेशस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाने के लिए बालक और बालिकाओं की टीम रवाना हुई। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिले स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय वेदपुर नचना, कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर, कंपोजिट विद्यालय नौली, कंपोजिट विद्यालय निपनिया, प्राथमिक विद्यालय सकरदहा के प्रतिभागियों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर दिव्यांश त्रिपाठी, भूपेश कुमार सिंह, जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, विनोद मिश्रा, दीपक सिंह, माखनलाल, जितेंद्र कुमार, अरुण सिंह, प्रधानाध्यापक ललनचन्द तिवारी, ललित कुमार उपाध्याय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.