महाराजगंज, जनवरी 30 -- हरपुर तिवारी। गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में परतावल क्षेत्र के स्व. क्षत्रधारी यादव अखाड़ा हरपुर तिवारी के निखिल यादव 87 किग्रा ग्रीको रोमन में प्रथम स्थान, रविचंद्र यादव 72 किग्रा ग्रीको रोमन में द्वितीय स्थान तथा अभिषेक यादव 82 किग्रा ग्रीको रोमन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ये तीनों पहलवान परतावल क्षेत्र के एक ही ग्राम सभा बैरिया के निवासी हैं। उनके गुरु व जिले के कुश्ती कोच धर्मेंद्र यादव ने पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान लालमन उर्फ सुनील यादव, सुभाष वर्मा, धीरेंद्र यादव, सलाउद्दीन खान, उमर आलम, अनिल यादव, गोविंद यादव, अच्छेलाल यादव, संजय यादव, गोविंद साहनी आदि ने पहलवानों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.