सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- सुलतानपुर l खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय के अंतर्गत सीनियर पुरुष एवं महिला बाक्सिंग में जिला स्तरीय ट्रायल पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज संपन्न होगा l मंडल ट्रायल के लिए खिलाडियों को क्षेत्रीय खेल कार्यालय ड़ाभा सेमर में 13 दिसंबर को प्रतिभाग करना होगा। पुरुषों के मध्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 19 दिसंबर लखनऊ में आयोजित होगी। वहीं सीनियर महिला संवर्ग में खिलाड़ियों को 21 से 24 दिसंबर को लखनऊ में शामिल होना है l क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि खिलाडियों को आधार कार्ड पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ प्रतिभाग करना होगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.