बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार से खेल निदेशालय लखनऊ व बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन नौ मैच खेले गए। इसके पहले मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों के 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। 44 से 46 किग्रा वर्ग में दक्ष गोपाल अग्रहरी, अंकेश पाल, कुंवर साहेब, लव शर्मा, आयुष शर्मा ने विजय हासिल की। जबकि 46-48 किग्रा वर्ग में स्वंयम भारतीय, राम कौसिक, लोकेश राठौर, विशाल कुमार प्रजापति विजयी रहे। निर्णायक समिति में सोम प्रकाश शर्मा, राज किशोर ब्रेन, पवन कुमार, पंकज कुमार शर्मा, शान्तनु कुमार, गौरव, विक्की यादव, अभिषेक द्विवेदी, दिवेन्दर सिंह, डीएस यादव एवं प्रवीन रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.