नोएडा, मार्च 8 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय बालक ओपन कबड्डी प्रतियोगिता आगाज होगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिले की टीम का गठन कर लिया गया है। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से की गई है। उप जिला खेल अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि पहले दिन नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल, तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.