देवरिया, अक्टूबर 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में त्रि दिवसीय प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 200 से अधिक अंडर-10 व अंडर-13 आयु वर्ग के तीरंदाज प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को बांसगांव सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में इंडियन/ रिकर्व एवं कंपाउंड तीनों वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उक्त जानकारी तीरंदाज संजीव सिंह व जिला तीरंदाजी संघ के सचिव अभिषेक पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान जिला खेल कार्यालय में दी। उन्होने कहा कि तीरंदाजी भारत की सांस्कृतिक धरोहर और साहस, एकाग्रता एवं अनुशासन का प्रतीक है। भगवान राम के धनुष से लेकर आधुनिक ओलंपिक तक इसकी महत्ता रही है। ऐसे में देव...