अल्मोड़ा, मार्च 24 -- सोमेश्वर। सोमेश्वर के बयाला खालसा के प्राचीन बटुक भैरव नाथ मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में पहुंचने के बाद पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक में भाग लिया। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हिंसा, पलायन, अवैध खनन, महंगाई चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लेकिन प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए 3 वर्ष के कार्यकाल का झूठा जश्न मना रही है। समारोहों में जनता के पैसों की बर्बादी कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, रेनू टम्टा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, युवा कांग्रेस विधानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.