विकासनगर, फरवरी 9 -- कांग्रेस पार्टी के 16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन कूच को लेकर पूर्व मंत्री नवप्रभात ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार को खनन माफिया, शराब माफिया और भू माफिया मिलकर संचालित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं और इन घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है। कहा कि जन भावना और कांग्रेस के दबाव में प्रदेश सरकार ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया, लेकिन वीआईपी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने से सरकार बच रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.